फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Open forum organized for the convenience of Roadways employees.

रोडवेज कर्मचारियों की सुविधा के लिए लगाया खुला दरबार

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर की कर्मशाला में रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए खुला दरबार लगाया गया। महाप्रबंधक अनित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में कर्मचारियों ने करीब 20 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें छह से सात शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।
कर्मचारियों ने एक्सीडेंट क्लेम, मेडिकल समस्या के कारण दूसरी जगह ड्यूटी लगाने और रूट से संबंधित परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक अनित कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए खुला दरबार लगाया गया, ताकि समस्याओं की सीधे सुनवाई कर समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया है, जबकि शेष समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यातायात प्रबंधक दीपक कुमार, वर्क्स मैनेजर अनुज मिल, एसएस सुभाष शिमली, सीआई अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed