{"_id":"5923d3984f1c1b6601535d20","slug":"one-petrol-pump-seize-after-raid-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में फिर पेट्रोल पंप पर छापेमारी से हड़कंप, एक पंप किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में फिर पेट्रोल पंप पर छापेमारी से हड़कंप, एक पंप किया सील
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 May 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
petrol pump
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर घटतौली के खिलाफ बांट-माप विभाग का छापेमारी अभियान जारी है। सोमवार को टीम ने घटतौली पाए जाने पर एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती, बांट-माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीन नेगी, एसडीएम विनीत कुमार की टीम ने अमर शहीद दिलवर फिलिंग स्टेशन मोहकमपुर, लोक पूज्य फिलिंग स्टेशन मियांवाला और सुपर सर्विस फिलिंग स्टेशन जोगीवाला पर छापेमारी की।
विज्ञापन
टीम ने मशीनों के साथ नोजल और तेल की गुणवत्ता आदि चेक किए। जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि दो पेट्रोल पंपों के नोजल से तेल की डिलीवरी ठीक मिली।
विज्ञापन
जबकि, सुपर सर्विस फिलिंग स्टेशन पर डीजल के दोनों नोजल गड़बड़ थे। दोनों से ही डीजल की डिलीवरी मानक से कम मिली। टीम ने तत्काल पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि टीम को कुछ और पेट्रोल पंपों पर भी छापेमारी करनी थी। लेकिन सूचना पाकर अन्य पंप संचालक अलर्ट हो गए। लिहाजा टीम लौट गई। तीन दिन पहले भी टीम ने पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर सात नोजल सील किए थे। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।