फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   on the inaugural of magenta line, akhilesh tweeted ram naam japna, paraya kaam apna

मजेंटा लाइन के उद्घाटन पर अखिलेश का ट्वीट 'राम नाम जपना, पराया काम अपना'

Tue, 26 Dec 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Dec 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
on the inaugural of magenta line, akhilesh tweeted ram naam japna, paraya kaam apna
मजेंटा लाइन की ये तस्वीर अखिलेश यादव ने ट्विटर पर शेयर की है। - फोटो : amar ujala
नोएडा में मेट्रो की मजेंटा लाइन के उद्घाटन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी और योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 'राम नाम जपना पराया काम अपना'। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि अब इस नए राज में चला नए दोहों का दौर, काम किसी और का फीता काटे कोई और।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए ये कहा है कि मजेंटा लाइन का शिलान्यास तो उन्होंने ही कर दिया था। अब भाजपा उसे अपना काम बता रही है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस मजेंटा लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है उसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही कर चुके थे।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने याद दिलाया कि 15 दिसंबर 2016 को नोएडा के सेक्टर 71 से नोएडा नॉलेज पार्क तक का उद्घाटन अखिलेश यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सहयोग करने के बजाए कई तरह की बाधाएं डालीं। लखनऊ मेट्रो का संचालन रिकार्ड समय में शुरू हुआ लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार अखिलेश यादव के जनहित कार्यों की प्रशंसा में दो शब्द भी नहीं बोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार राजनैतिक मूल्यों को संकट में डालने वाला है। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जब लखनऊ में मेट्रो रेल का कार्यक्रम किया था उस समय भी अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया गया। 


उन्होंने कहा कि वह भले ही नाम न लें लेकिन जनता को सब पता है कि कौन विकास का काम कर रहा था और कौन झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज है। सरकार अभी तक उन्हीं योजनाओं का उद्घाटन कर रही है जिसका सपा सरकार ने पूर्व में उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed