{"_id":"6a3923b44f46ad24ff045ace","slug":"nsca-jhajjar-wins-intra-city-cricket-tournament-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-136591-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएससीए झज्जर ने जीती इंट्रासिटी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएससीए झज्जर ने जीती इंट्रासिटी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
22jjrp01- झज्जर। प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम ट्रॉफी के साथ। संवाद
झज्जर। झज्जर इंट्रासिटी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनएससीए झज्जर ने मल्हान क्रिकेट अकादमी को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मैच नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया जहां एनएससीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन बनाए।
एनएससीए की ओर से आरव राणा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 52 रनों की अहम पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में मल्हान क्रिकेट अकादमी की ओर से कार्तिक सैनी ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मल्हान क्रिकेट अकादमी की टीम एनएससीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 32.3 ओवर में मात्र 83 रन पर ऑल आउट हो गई।
मल्हान की ओर से हार्दिक गहलावत ने 32 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए। एनएससीए की तरफ से इशांत राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि जयंत दलाल ने 3 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के आधार पर जयंत दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आरव राणा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। इशांत राजपूत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अवनिश को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और कुश जागड़ा को सर्वश्रेष्ठ कीपर चुना गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में अनुज मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।