फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No need to panic Coronavirus, government is taking every possible step for security: Satyendra Jain

COVID19: दिल्ली में 25 अस्पतालों में पृथक वार्ड, साढ़े तीन लाख एन-95 मास्क, आठ हजार उपकरण

Tue, 03 Mar 2020 10:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 03 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
No need to panic Coronavirus, government is taking every possible step for security: Satyendra Jain
सतेंद्र जैन - फोटो : ani

दिल्ली में कोरोनावायरस से एक संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन हरकत में है। इसके केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही सख्त कदम उठा रही हैं।  कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार उन लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है जो या तो संक्रमित हो सकते हैं या वे किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोनावायरस पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड-19 एक नया संक्रमण है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम दिल्ली को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। उन्नीस सरकारी और छह निजी अस्पतालों समेत 25 अस्पतालों में पृथक वार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख एन-95 मास्क की व्यवस्था करने का प्रयास जारी है। कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सा कर्मियों के लिए आठ हजार से अधिक उपकरण मौजूद हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए मंगलवार को जैन और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बैठक से एक दिन पहले दिल्ली में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई थी। सिसोदिया ने कहा कि हम उन लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जो या तो संक्रमित हो सकते हैं या वे कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में थे।


दिल्ली में मिला पहला संक्रमित 
 
दिल्ली में भी एक पॉजीटिव केस मिलने के बाद आपात बैठक तक होने लगी है लेकिन मंगलवार को हुई दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद बड़ा खुलासा हुआ। एक माह बाद भी दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कोरोना वायरस को लेकर तैयारियां ही शुरू नहीं हुई हैं। इसके कारण उच्च अधिकारियों में भी नाराजगी है। इसीलिए बैठक के दौरान सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को आइसोलेशन वार्ड बनाने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed