{"_id":"57e179354f1c1b8341a8307f","slug":"newborn-baby-found-in-bushes","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची
Amarujala Bureau
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पेड़
फिर कोई एक दुधमुंही को झाड़ियों में छोड़ गया। उसकी रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो कपड़े में लिपटी एक बच्ची पड़ी थी। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में नवजात बालिका को सौंप दिया है।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के टिकरा गांव स्थित एक क्लीनिक के निकट झाड़ियों में सोमवार रात एक बच्चे के रोने की आवाज आई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने झाड़ियाें में टार्च लगाई तो एक नवजात बालिका बिलख रही थी।
विज्ञापन
लोगों ने उसे झाड़ियों से निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही संजय वर्मा को बालिका की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी है। एसओ एएच जैदी का कहना है कि नवजात को एक व्यक्ति की देखरेख में कर दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि बच्ची किसकी है।
विज्ञापन