{"_id":"58e750874f1c1b081a5b53ba","slug":"negligence-in-treatment-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबन्दी के बाद इस महिला की काटनी पड़ गई अंगुलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबन्दी के बाद इस महिला की काटनी पड़ गई अंगुलियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ललिता के हाथ की अंगुलियां कटी हुई
जोधपुर के बिलाड़ा में एक महिला की नसबंदी करने में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। इस महिला के हाथ में इंफेक्शन हो गया जिसके चलते उसकी अंगुलियां काटनी पड़ी।
मामला मालकोसनी के बड़ी कला गांव की रहने वाली ललिता से जुड़ा है। ललिता पिछले महीने बिलाड़ा के सामुदायिक केन्द्र पर नसबंदी कराने गई थी। इस दौरान उसके हाथ में इंजेक्शन लगाा गया था। इसके बाद से उसके हाथ में खुलजी होने लगी और फुंसियां हो गई। काफी दिन तक भी उसकी यह समस्या ठीक नहीं हुई तो चिकित्सकों ने उसे एक ट्यूब लगाने को दी और बर्फ से सेक करने को कहा।
इसके बाद भी उसके हाथ में सूजन बढ़ती गई और अंगुलिया काली पड़ गई। आखिरकार केस बिगड़ता देख महिला को बिलाड़ा से जोधपुर रैफर कर दिया। जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में गैंगरीन बढ़ने के चलते महिला की दो अंगुलियां डॉक्टरों को काटनी पड़ी। उधर, लापरवाही के मामले में सीएमएचओ जोधपुर डॉ.एस.आर.चौधरी ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि पीड़ित सहायता के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकती है।