फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   nabalig dushkarm aaropi

राजनांदगांव: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का मामला, पुलिस ने आरोपी कोमल साहू को किया गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 08:00 PM IST
सार

राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी कोमल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
nabalig dushkarm aaropi
आरोपी

विस्तार

जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी कोमल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


घटना का विवरण
यह घटना छुरिया थाना क्षेत्र की है। 12 जनवरी को बसंतपुर थाना को जिला अस्पताल राजनांदगांव से एक अस्पताल मेमो प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि एक 15 वर्षीय नाबालिक पीड़िता की डिलीवरी हुई है और वह इलाजरत है। अस्पताल मेमो की जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी कोमल साहू ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसके परिणामस्वरूप उनकी बेटी गर्भवती हो गई और उसने एक पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन


पुलिसिया कार्रवाई
इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। चूंकि घटना का मूल स्थल थाना छुरिया जिला राजनांदगांव था, इसलिए बसंतपुर थाना से केस डायरी प्राप्त होने पर थाना छुरिया में मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने त्वरित विवेचना और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद बसंतपुर थाना के सहयोग से छुरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोमल साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed