फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Municiple corporation mohali , mc mohali ,mohali news ,mohali mayor, mess in public places

अब गंदगी फैलाई तो 30 हजार जुर्माना

Sat, 24 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 24 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
 Municiple corporation mohali , mc mohali ,mohali news ,mohali mayor, mess in public places
‌माोहाली नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
शहर में सार्वजनिक स्थानों या खुले में गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। निगम द्वारा पकड़े जाने पर ऐसे लोगों से अब मोटा जुर्माना वसूला जाएगा। निगम ने जुर्माना राशि तीन हजार से लेकर 30 हजार तक कर दी है।
विज्ञापन


जुर्माना राशि तीन गुना तक बढ़ा दी गई है। वही, लोगों को स्पष्ट संकेत दिया है कि वह निगम द्वारा तय मानकों का पूरी तरह से पालन करें। इस संबंध में शुक्रवार को हुई हाउस की मीटिंग में टेबल एजेंडा लाया गया था। इसे बिना चर्चा के ही पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक बीते साल नगर निगम ने सैनिटेशन एंड पब्लिक हेल्थ वायलॉज तैयार किए थे। जिन्हें दिसंबर में ही लागू कर दिया गया था। इससे पहले निगम ने शहर के सभी इलाकों में कूड़ेदान लगाए थे। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए थे। इसके बाद चालान काटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शुरूआत कमर्शियल एरिया की मार्केट से की गई थी। सबसे पहले चालान फेज-7 की मार्केट में किए थे। जिनका भुगतान लोगों ने लोक अदालत के माध्यम से किया था। वहीं, निगम ने इस काम के लिए स्पेशल टीमें गठित कर रखी है। जो सभी चीजों पर नजर रखती है।

डोमेस्टिक       
                       पहले               अब
पहली बार           1000               3000
दूसरी बार             3000             9000
तीसरी बार           5000             15000

कमर्शियल
                  पहले                अब
पहली बार       2000              6000
दूसरी बार        5000             15000
तीसरी बार       10000            30000


अब दिन में तीन बार होगी फॉगिंग
भले ही नगर निगम द्वारा शहर की सफाई पर लाखों रुपये हर महीने खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन निगम मीटिंग में मौजूद अधिकतर पार्षदों का कहना था कि शहर की सफाई का बुरा हाल है। कुछ जगह डंपिंग प्वाइंट टूटे पड़े हैं तो कई जगह खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। कंपनी वाले इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नतीजा शहर में डेंगू जैसी घातक बीमारियां फैल रही हैं। फॉगिंग उचित तरीके से नहीं हो रही है। इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। 
इसके जवाब में मेयर व डिप्टी कमिश्नर ने जवाब दिया कि सफाई-व्यवस्था में सुधार किया जाए। वहीं, डेंगू की रोकथाम के लिए दिन में अब दो की जगह तीन बार फॉगिंग की जाएगी। इस काम में चार मशीनें प्रयोग की जाएंगी। पार्षदों ने फिर सवाल उठाया कि फॉगिंग करने वाले सही तरीके से काम नहीं करते। जाते समय उनसे साइन करवाकर चले जाते हैं। कमिश्नर ने कहा कि अब जब भी फॉगिंग करने वाले इलाके में आएंगे तो सबसे पहले वहां के पार्षद को फोन करेंगे। उनकी मौजूदगी में फॉगिंग की जाएगी। इस दौरान वह चेक कर पाएंगे।


फेज-8 पुलिस कॉलोनी में होगी फॉगिंग
फेज-8 के पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने बताया कि उनके इलाके में पुलिस कॉम्प्लेक्स पड़ता है। वहां पर पुलिस मुलाजिमों के परिवार रहते है। कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इस पर मेयर ने उक्त इलाके में तुरंत फॉगिंग करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed