फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Multilevel parking to be built at Tajmahal eastern gate agra

Taj Mahal: ताज के पूर्वी गेट पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी

Sat, 05 Nov 2022 10:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 10:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए सभी विभागों से एनओसी मिल चुकी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से भी सशर्त मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
Multilevel parking to be built at Tajmahal eastern gate agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम में पांच साल से रुका मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद अब इसके लिए बजट जारी होगा। इस पर 72 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें चार मंजिला पार्किंग बनेगा। दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर होंगे। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए सभी विभागों से एनओसी मिल चुकी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से भी सशर्त मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ जनवरी, 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। शुरुआत में आर्किटेक्ट ने पेड़ों को पार्किंग की डिजाइन में शामिल किया था। बाद में उसने 11 पेड़ों को काटने की जरूरत बताई। 

विज्ञापन

2017 से बंद था काम 

सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी के निरीक्षण के बाद 20 मई, 2017 से यहां काम बंद है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में साल 2020 में 11 पेड़ काटने की मंजूरी लेने के लिए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में सीईसी की शर्त मानने के बाद मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Car Racer: आगरा के शहान इंडियन रेसिंग लीग में दौड़ाएंगे कार, राष्ट्रीय कार रेसिंग 2021 के रह चुके हैं विजेता

72 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च 

पहले इस पर 45 करोड़ रुपये की लागत आ रही थी, अब इस पर 72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीते पखवाड़े एक संशोधित एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। राजकीय निर्माण निगम को पार्किंग का निर्माण करना है। पार्किंग के बनने से पूर्वी गेट पर जाम से मुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed