फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Gates of Bandhavgarh Tiger Reserve will be closed after 20 days, tourists will not get entry from July to September

MP News: 20 दिन बाद बंद हो जाएंगे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गेट, जुलाई से सितंबर तक पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Thu, 09 Jun 2022 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 09:49 AM IST
सार

उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अगले महीने से सितम्बर तक के लिए पर्यटन बंद हो जाएगा। जून का महीना जंगल में पर्यटन का आखरी महीना है। इसके बाद तीन महीने तक पर्यटन बंद रहेगा।

विज्ञापन
MP News: Gates of Bandhavgarh Tiger Reserve will be closed after 20 days, tourists will not get entry from July to September
20 दिन बाद बंद हो जाएंगे बांधवगढ़ के गेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अगले महीने से सितम्बर तक के लिए पर्यटन बंद हो जाएगा। जून का महीना जंगल में पर्यटन का आखरी महीना है। इसके बाद तीन महीने तक पर्यटन बंद रहेगा। तीन महीने बाघ पूरी तरह से आजाद होकर जंगल मे घूम सकेंगे। हालांकि इस दौरान बाघों की सुरक्षा पर पार्क प्रबंधन को ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


क्यों बंद होता है
पर्यटन बारिश के दौरान पर्यटन कई कारणों से बंद रखा जाता है। इसमें सबसे बड़ी वजह जंगल के कच्चे रास्तों में वाहन चालाना आसान न होना है। वाहन जंगल मे कहीं फंस न जाए और पर्यटक किसी तरह की परेशानी में न फंसे, इसलिए पर्यटन बंद कर दिया जाता है। हालांकि इसकी अन्य वजह यह भी है कि बारिश के दिनों में बाघ ज्यादातर बाघिन के साथ रहना पसंद करता है और इस दौरान वे ज्यादा खुंखार हो जाते हैं।
विज्ञापन


बाघों को मिलेगी आजादी
जुलाई से सितम्बर के आखिर तक पार्क बंद रहने से जंगली जानवरों के जीवन में मनुष्यों का दखल पूरी तरह से बंद हो जाता है और वे ज्यादा बेहतर ढंग से जंगल में निवास कर पाते हैं। जंगल के अंदर वाहनों और पर्यटकों का शोर थमने से जंगली जानवरों को सुकून मिलता है। वन्यजीव प्रेमी नरेन्द्र बगड़िया के अनुसार जंगली जानवर अपने प्राकृतिक वातावरण में रहने के आदि होते हैं लेकिन पर्यटन के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन बंद होने के दौरान सबसे खास बात यह है कि अगले 3 महीने तक जंगल में बाघों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उनके आवास को सुरक्षित करने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। इस दौरान बाघों के मार्ग को और घना किया जाएगा ताकि वह आसानी से विचरण कर सकें। जंगल के रास्तों के अंडरपास को भी क्लियर किया जाएगा। एक जुलाई से बंद होने के बाद नेशनल पार्क को अक्टूबर में खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed