{"_id":"a9e9e45e0143bc3c49bb643692617f07","slug":"moong-dal-dosa","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल डोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल डोसा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंग दाल का डोसा नाश्ते के रूप में बहुत पसंद किया जाता है। यह डोसा ना केवल खाने में टेस्टी लगता है बल्कि यह स्वास्थ्य के हिसाब से भी बहुत अच्छा माना जाता है। आइये जानते हैं मूंग दाल डोसे की विधि-
विज्ञापन
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 22 मिनट
सामग्री-
साबुत मूंग दाल- 2 कप
कच्चा चावल- 3 चम्मच
प्याज- 1
अदरक- 1
पीसा जीरा- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 5
नमक
विधि-
इस डोसे को बनाने से पहले दाल और चावल को एक साथ रात भर भिगोने के लिए रख दें। उसके बाद उसे पीस कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण में जीरा डालें।
विज्ञापन
जब मिश्रण तैयार हो जाए तब तवा गरम करें, फिर उस पर पानी छिड़के और पोंछ लें। अब उस पर एक कटोरी भर कर दाल का पेस्ट डालें और उसे गोलाई में घुमाएं। जब मूंग दाल का घोल पकना शुरु हो जाए तब किनारे पर तेल डालें।
विज्ञापन
फिर डोसे के ऊपर कटी प्याज छिड़क दें और हाथों से दबा दें। जब डोसा एक साइड हो जाए तब उसे पलट कर दूसरी ओर भी पकाएं। डोसे को कुछ देर पकने दें और फिर उतार लें। आपका मूंग दाल डोसा तैयार है।