फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   mohini cow life is in danger

संकट में है मोहिनी की जान, दूसरी टांग भी खराब

Fri, 01 Apr 2016 10:25 AM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Apr 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
mohini cow life is in danger
घायल गाय मोहिनी - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में मोहिनी (गाय) की जान इस समय खतरे में है। कारण एक ही जगह पर बैठे रहने के कारण उसकी दूसरी टांग का खराब हो जाना। अब उसकी दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया हैं।

विज्ञापन


वहीं डॉक्टरों ने भी उसको ठीक करने से हाथ खड़े कर लिये हैं। गाय के स्वामी ने विभाग पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि समय से मोहिनी का इलाज हो जाता, तो यह नौबत न आती।
विज्ञापन


गुरुवार को विभाग के निदेशक और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश नेगी के नेतृत्व में एक टीम मोहिनी का इलाज करने पहुंची। लेकिन उसकी हालत देखकर टीम ने उसके बच पाने की संभावनाओं से इंकार कर दिया। टीम का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में अब उसे ठीक करना संभव नहीं है। क्योंकि जांच में पाया गया कि उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मोहिनी का मामला
मोहिनी बालावाला में रहने वाले रविंद्र दत्त बहुगुणा की गाय है। आठ दिन पहले होली के दिन उसका टांग फिसलने से टूट गया था। आरोप है कि पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने सूचना के बाद भी उसका उपचार नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने अमर उजाला को सूचना दी।

अमर उजाला ने 30 मार्च को शक्तिमान जैसी मोहिनी की किस्मत नहीं, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। विभाग की टीम ने मोहिनी का उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज पहले शुरू होता, तो शायद उसकी जान जोखिम में न पड़ती।

जच्चा बच्चा दोनों को खतरा
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश नेगी की माने तो ऐसी परिस्थितियों में गाय और पेट में पल रहा आठ माह बच्चा दोनों की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि मोहिनी पहले से ही पीड़ा झेल रही है। ऐसे में दवा देकर गर्भपात कराना संभव नहीं है। इससे मोहिनी को और ज्यादा पीड़ा होगा। उसे अब हर रोज पेन किलर इंजेक्शन दिया जायेगा, ताकि उसे कुछ राहत मिल सके।

कृत्रिम पैर लगाना संभव नहीं
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि गाय की टांग को काटकर कृत्रिम पैर लगाना भी संभव नहीं है। क्योंकि पुलिस के घोड़ा शक्तिमान की टांग टखने के नीचे से टूटी थी, लेकिन गाय की टांग कूल्हे के पास से टूटी है। ऐसे में उसको कृत्रिम पैर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों टांग खराब होने की वजह से अब कृत्रिम पैर लगाना असंभव है।

भाजपा-कांग्रेस ने दिया मदद का भरोसा
भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कहा कि मोहिनी नाम की गाय की हालत के बारे में अमर उजाला की खबर के माध्यम से पता चला। पशु चिकित्सकों की हीलाहवाली से उसकी यह हालत हुई। भाजपा की एक दल शुक्रवार को मोहिनी को देखने जाएंगे।

अगर मोहिनी के इलाज या कोई कृत्रिम अंग की जरूरत पड़ी तो हम उसमें मदद करेंगे। वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान का कहना है गौ और गंगा के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने जिस तरह से अब तक इसकी सुध नहीं ली। इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। वे केवल गौ और गंगा के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, ये घोड़े की टांग तोड़ने वाले लोग हैं।

घोड़े पर सियासत पर गाय पर सब दल मौन
पुलिस के घोड़े के घायल होने पर देश में सियासी बवाल मच गया। उसकी टूटी टांग का इलाज सदन से सड़क तक हंगामे का कारण बना। उधर, एक गाय (मोहिनी) की टांग टूटने पर उसका मालिक इलाज के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी न तो संबंधित महकमे ने सुना न उन राजनीतिक दलों ने संज्ञान लिया जो घोड़े की टांग को अंतरराष्ट्रीय सियासी मुद्दा बनाने में लगे थे।

अमर उजाला में मोहिनी का दर्द प्रकाशित हुआ तो पशु चिकित्सक तो पहुंचे, लेकिन शक्तिमान पर सियासत करने वाले मौन रहे। इलाज के अभाव में मौत के कगार पर पहुंची मोहिनी ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं की दयनीय हालत से बेखबर सियासत करने वालों की सोच पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। मसला गाय का ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली है, जिससे हार कर एक एक आम आदमी अपने पालतू पशु को बचाने में असहाय हो गया।

‘मोहिनी नाम की गाय की हालत के बारे में पता लगा है कि पशु चिकित्सकों द्वारा समय पर समुचित इलाज न करने से उसकी स्थिति बिगड़ी है। हम शुक्रवार को फिर मोहिनी की स्थिति का पता करेंगे। अगर मोहिनी के इलाज या कोई कृत्रिम अंग की जरूरत पड़ी तो हम आगे रहेंगे।’

- उमेश अग्रवाल महानगर भाजपा अध्यक्ष

दर्द से तड़प रही मोहिनी (गाय) को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, लेकिन गौ और गंगा के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने जिस तरह से अब तक इसकी सुध नहीं ली इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। वे केवल गौ और गंगा के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, ये घोड़े की टांग तोड़ने वाले लोग हैं।
- पृथ्वीराज चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed