फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mishap happen with four women

रोपाई कर रही चार महिलाओं को लगा करंट, घायल

Sat, 01 Jul 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Updated Sat, 01 Jul 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
mishap happen with four women
demo pic

ग्राम पंचायत मैहलचौरा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से रोपाई कर रही चार महिलाओं को करंट लग गया। चारों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीन दिन से नीचे गिरे तार में अचानक करंट आने से यह घटना हुई। अगर करंट अधिक तीव्र होता तो महिलाओं की जान को खतरा हो सकता था।      
विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैहलचौरा में कविता देवी (25) पत्नी ललित सिंह, गीता भंडारी (18)
पुत्री अमर सिंह, मनीषा बिष्ट(20) पत्नी दान सिंह और पार्वती देवी (65) पत्नी गोपाल सिंह खेत पर रोपाई कर रही थीं। इस दौरान ऊपर से गुजर रही लाइन में हुई ट्रिपिंग के बाद खेत में पहले से गिरे विद्युत तार में करेंट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे महिलाएं झुलस गईं। इन महिलाओं को 108 एंबुलेंस से सीएचसी चौखुटिया लाया गया। चिकित्सक डॉ. विवेक पंत ने बताया कि तीन महिलाओं की स्थिति ठीक है जबकि एक महिला को रेफर करना पड़ सकता है। फिलहाल चारों की स्थिति खतरे से बाहर है।

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खेतों के बीच तीन दिन से तार गिरा था, जिसके बारे में विभाग को भी बताया गया था, लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया।


लोगों का कहना है कि रोपाई के दौरान महिलाएं चप्पल खोलकर खेतों में गई थी और तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई। इधर, राजस्व उप निरीक्षक ने इस बाबत प्रभावित महिलाओं और अन्य लोगों से बातचीत के बाद बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed