{"_id":"6a3d08ec99784a8b3b0247c1","slug":"minor-raped-after-being-lured-with-the-promise-of-marriage-bastar-news-c-1-1-noi1494-4433441-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: पहचान की नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया अनाचार, पीड़िता को छोड़कर आरोपी फरार, तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: पहचान की नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया अनाचार, पीड़िता को छोड़कर आरोपी फरार, तलाश में पुलिस
Thu, 25 Jun 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:22 PM IST
सार
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पहचान की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने नाबालिग को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
विस्तार
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पहचान की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने नाबालिग को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि 24 जून को प्रार्थीया ने बताया कि ग्राम साल्हेभाट के ओमन कुमार तारम सेे इसकी बहन की कुछ महीने पहले जान पहचान हुई थी, उसके बाद दोनों ने अपने फोन नंबर एक दूसरे को देने के साथ ही दोनों के बीच में मोबाईल से बातचीत होती रहती थी।
विज्ञापन
22 जून को आरोपी ने नाबालिग बहन को चारामा बस स्टेशन मिलने बुलाया। चारामा बस स्टेशन पहुँचने के कुछ देर बाद ओमन कुमार तारम बस स्टेशन चारामा आया और अपने नानी के घर मोटर सायकल मेें बैठाकर ग्राम दुखचेरा गुरूर में ले जाकर नाबालिक के मर्जी के खिलाफ यह जानते हुए भी की बहन नाबालिग है उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए अनाचार किया एवं 24 जून की शाम को ग्राम पुरी के पास नाबालिग को छोड़कर भाग गया। नाबालिग ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए कर जांच में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी ओमन कुमार तारम 25 साल निवासी ग्राम साल्हेभाट थाना गुरूर जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गर्भवती के साथ घर में घुसकर किया अनाचार
कांकेर जिले के थाना लोहत्तर में 24 जून को प्रार्थिया द्वारा अपने पति के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी जितेंद्र मेरिया 20 वर्ष निवासी शीतलपुर ने रात्रि में घर में घुसकर यह जानते हुए भी कि महिला गर्भवती है जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 64 (2 )(h) , 333 351(2) बीएनएस दर्ज कर जांच में लिया गया। थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश कर मुखबीर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर ग्राम शीतलपुर लोहत्तर क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा, पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

घटना के दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार