फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Metering for overbridge construction in mau

ओवरब्रिज निर्माण के लिए की गई नापी

Thu, 28 Jun 2018 12:37 AM IST
mau
mau Updated Thu, 28 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Metering for overbridge construction in mau
बालनिकेतन पर ओवरब्रिज को लेकर ढेकुलियाघाट पुल के रास्ते की नापी करते राजस्वकर्मी। - फोटो : mau
शहर के बाल निकेतन तिराहे पर ओवर ब्रिज बनाने की कवायद तेज हो गई है, इसके लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार की रात रेलवे और लोनिवि और सेतु निगम के अधिकारियों संग बैठक की, वहीं बुधवार की दोपहर में आरओबी के निर्माण के लिए नापी की प्रक्रिया की गई। डीएम के आदेश पर बुधवार को बरसात के बीच राजस्व विभाग की टीम मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने यह देखा कि आरओबी निर्माण के जद में कितने अतिक्रमण वाले स्थान और मकान आ रहें हैं। नापी के बाद जमीनों का सर्वे कर सीमाकंन किया जाएगा। प्रशासन के जमीन की नापी को लेकर स्थानीय लोगों में सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।      
विज्ञापन

 
बुधवार की सुबह 11 बजे राजस्व विभाग के लेखपाल बाल निकेतन तिराहा पहुंचे। जहां बालनिकेतन तिराहा से ढेकुलिया घाट तक टीम ने करीब तीन घंटे तक ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान आड़े आने वाले जमीन और मकानों की नापी की गई। बताते चले कि सहरोज निवासी देवप्रकाश राय ने इलहाबाद हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था। इसको लेकर कोर्ट ने ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर 30 जून तक रिपोर्ट मांगी है, जिससे 2 जूलाई को होने वाली सुनवाई में इसका अवलोकन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय सीमा कम होने को देखते हुए आनन फानन में जिला प्रशासन ने 26 जून की शाम डीएम कैंप कार्यालय पर डीएम प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में डीआरएम, पीडब्लूडी, बिजली विभाग, नगर पालिका , सेतु निर्माण विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर ओवरब्रिज बनाने के दौरान होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई थी।
जिसमें अतिक्रमण और सड़क की कम चौड़ाई सहित बिजली के पोल हटाए जाने सहित दूसरे समस्याओं पर चर्चा किया गया था।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed