{"_id":"698f23f4bfa1189409070c22","slug":"medical-operator-involved-in-drug-trade-operator-arrested-medicines-worth-rs-14-lakh-seized-bastar-news-c-1-1-noi1494-3947436-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: मेडिकल संचालक करता था नशे का व्यापार, आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख की दवाई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: मेडिकल संचालक करता था नशे का व्यापार, आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख की दवाई जब्त
Fri, 13 Feb 2026 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:13 PM IST
सार
जगदलपुर, शहर के बोधघाट क्षेत्र में रहने वाला युवक ओड़िसा के एक मेडिकल संचालक के साथ मिलकर नशीली टेबलेट को बेचने का व्यापार कर रहा था।
विज्ञापन
दवाई के साथ गिरफ्तार आरोपी
विस्तार
जगदलपुर, शहर के बोधघाट क्षेत्र में रहने वाला युवक ओड़िसा के एक मेडिकल संचालक के साथ मिलकर नशीली टेबलेट को बेचने का व्यापार कर रहा था, जहाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहले गोली बेचने वाले को पकड़ा, उसके बयान के आधार पर ओड़िसा के मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से नशीली टेबलेट भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 12 फरवरी के शाम मुखबीर से जानकारी मिला कि गंगामुंडा चौपाटी के पास एक युवक प्लास्टिक बोरी से बने थैला में अवैध नशीली कैप्सूल बेचने के लिए खड़ा है, मुखबिर के बताए जानकारी पर एक टीम को भेजा गया, जहाँ पुलिस ने नरेंद्र सिंह ठाकुर 36 साल निवासी भवानी चौक को गिरफ्तार किया, युवक की तलाशी लेने पर 84 पत्ता 672 नग वज़न 450.2 ग्राम ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जिसकी कीमत 2 लाख 68 हजार 800 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक से पूछताछ पर बताया कि वह इन नशीली दवाई को नबरंगपुर उड़ीसा के एक मेडिकल वाले के पास से अवैध रूप से खरीदकर लाकर शहर के युवाओं को बेचता था, सप्लायर के बारे में जानकारी लगते ही बस्तर से एक टीम बनाकर नबरंगपुर उड़ीसा पहुँचे, जहाँ आरोपी द्वारा बताए गए लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में बैठे वुन्ना रामाकृष्णा राव से पूछताछ किया गया तो उसने अपने आप को मेडिकल स्टोर का संचालन करने के साथ ही मेडिकल स्टोर के पीछे बने अस्थाई कमरों में अवैध नशीली दवाई ट्रामोडोल 12 डिब्बे में 356 पत्ते 2,848 नग, वज़न 1908.16 ग्राम, जिसकी कीमत 11 लाख 39 हजार 200 रुपए को आरोपी वुन्ना रामाकृष्णा राव 61 साल, निवासी नबरंगपुर, जिला नबरंगपुर उड़ीसा से जब्त किया गया, पकड़े गए दवाई की कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है।दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय NDPS में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन