Jagdalpur: लगातार बारिश के बीच महापौर संजय पांडे ने वार्डों का किया निरीक्षण, जल निकासी के दिए निर्देश
जगदलपुर में लगातार बारिश के बीच महापौर संजय पांडे ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जेसीबी से नालियां साफ कराईं और अधिकारियों को तत्काल जल निकासी व राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जगदलपुर में लगातार बारिश के बीच महापौर संजय पांडे ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जेसीबी से नालियां साफ कराईं और अधिकारियों को तत्काल जल निकासी व राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विस्तार
सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आने पर महापौर ने मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलवाकर नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी वार्ड से जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पढें: सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, बस्तर के सड़क नेटवर्क के विस्तार की मांग
महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में जलभराव, नालियों की रुकावट और अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम का अमला लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि निगम की टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा तथा सफाई अमला भी मौजूद रहा और राहत कार्यों की निगरानी करता रहा।
महापौर ने नागरिकों से अपील की कि जलभराव या अन्य समस्याओं की सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय रहते उनका निराकरण किया जा सके। नगर निगम ने आश्वस्त किया है कि बारिश के दौरान शहर में जनजीवन सामान्य बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।