फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   many trains cancel between delhi to lucknow due to fogg

कोहरे का असर : लखनऊ जाने वाली आधी ट्रेनें रद्द

Fri, 15 Dec 2017 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा।
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा। Updated Fri, 15 Dec 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
many trains cancel between delhi to lucknow due to fogg
कोहरे में गुजरती ट्रेन
मौसम बदलने के साथ ही कोहरे की मार पड़ने लगी है। सफर पर भी इसका असर दिख रहा है। लखनऊ जाने वाली आधी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बाकी बची ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दूरी से चल रही है। ऐसे में रेलयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अमरोहा से करीब आठ एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ के लिए है। इसमें राज्यरानी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस शामिल है। 

इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेनों में सरयू जमुना एक्सप्रेस और लोकनायक एक्सप्रेस भी शामिल है। कोहरे में देरी से चल रही इनमें से चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इससे यात्रियों के सामने लखनऊ के लिए ट्रेनों की किल्लत हो गई है। जबकि बाकी बची चार ट्रेनें लेटलतीफी की शिकार है। ऐसे में शुरू हुई कंपा देने वाली ठंड में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए दुश्वारियों भरा गुजर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें रद्द

- सद्भावना एक्सप्रेस
- पद्मावत एक्सप्रेस
- शहीद एक्सप्रेस
- चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस


बारह बजे आने वाली अवध असम एक्सप्रेस आधी रात पहुंची

रद्द होने के बाद भी ट्रेनें समय से नहीं दौड़ पा रही हैं। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनें। अवध असम करीब महीनेभर से देरी से चल रही है। इसके अमरोहा पहुंचने का समय दोपहर बारह बजे है। 

लेकिन यह ट्रेन बुधवार दोपहर में न आकर रात सवा दो बजे अमरोहा पहुंची। यह ट्रेन चौदह घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। गुरुवार को यह ट्रेन दोपहर में अमरोहा पहुंची।

 जबकि इसके अमरोहा पहुंचने का समय सुबह छह बजे है। यह ट्रेन सात घंटे की देरी से पहुंची। उधर, एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा लखनऊ जाने के लिए सवारी गाड़ी भी है। 

लेकिन, यह ट्रेन तीन महीने के लिए कैंसिल कर दी गई है। सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर छह दिसंबर से रद्द चल रही है। यह ट्रेन 28 फरवरी तक के लिए कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed