फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Manu Bhaker wept inconsolably while shouldering her grandmother's bier.

दादी की अर्थी को कंधा देते फूट-फूटकर रोईं मनु भाकर

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 10 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker wept inconsolably while shouldering her grandmother's bier.
09jjrp21-मनु भाकर की दादी दया कौर का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। ओलंपियन मनु भाकर गुरु जसपाल राणा के निधन के बाद टूट चुकी थी। वह अभी तक संभल भी नहीं पाई थीं कि उनकी दादी दया कौर (84 वर्ष) अब इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
मनु भाकर ने दादी दया कौर की गुब्बारों से सजी अर्थी को कंधा दिया तो फूट फूटकर रो पड़ीं। मनु को रोते देख ग्रामीणों की आंखें हुईं नम हो गईं। पिता रामकिशन भाकर के आंसू निकल रहे थे और कदम लड़खड़ा रहे थे, तब बेटी मनु ने हाथ पकड़ उनको सहारा देते हुए बेटे का फर्ज अदा किया।
विज्ञापन

दो दिन पहले अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद दादी दया कौर को रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने मंगलवार को अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। जिस वक्त ये दुखद खबर आई, तब गोल्डन गर्ल मनु भाकर मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित शूटिंग अकादमी में वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स की कड़ी तैयारी में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी के निधन की सूचना मिलते ही मनु ने प्रैक्टिस और सारे शेड्यूल को छोड़ दिया और सीधा पैतृक गांव गोरिया के लिए रवाना हो गईं। फूलों और गुब्बारों से सजी अर्थी जब घर के आंगन में रखी गई तो मनु उसके सामने जमीन पर घुटनों के बल बैठ गईं। मनु ने हाथ जोड़कर अपनी दादी को आखिरी बार प्रणाम किया।


इंसेट
हर जीत में याद करती थीं दादी को
मनु का दादी से बहुत गहरा और आत्मीय लगाव था। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रभावित होकर ही दादी दया कौर ने उनका नाम मनु रखा था। जब मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एक नहीं बल्कि दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था तो सबसे ज्यादा खुश उनकी दादी दया कौर ही हुई थीं। उस दिन उन्होंने पूरे गांव में लड्डू बांटे थे, ढोल बजवाए थे। कहा था कि पोती ने मेरा नाम रोशन कर दिया। गांव में जब स्वागत समारोह का आयोजन किया गया तो दादी ने मनु भाकर को सोने की चेन बतौर उपहार दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed