फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   man caught snake with Hand, death due to bite on the mouth in chamba himachal

चंबा: हाथ से पकड़ा सांप, मुंह पर डसने से मौत

Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने सांप को हाथ में पकड़ रखा था। इसी दौरान सांप ने उसे मुंह पर डस लिया। इससे जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया। इसका वीडियो भी बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले तो सांप अपनी जान बचाने के लिए व्यक्ति के चंगुल से छूटने का प्रयास करता रहा लेकिन, जब वह नहीं छूटा तो उसने देवो के मुंह को डस लिया।

विज्ञापन
man caught snake with Hand, death due to bite on the mouth in chamba himachal
सांप के काटने से मौत(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत करवाल में एक व्यक्ति की सर्पदंश के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान देवो (38) पुत्र नंदु निवासी गांव संधवार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने सांप को हाथ में पकड़ रखा था। इसी दौरान सांप ने उसे मुंह पर डस लिया। इससे जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया। इसका वीडियो भी बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले तो सांप अपनी जान बचाने के लिए व्यक्ति के चंगुल से छूटने का प्रयास करता रहा लेकिन, जब वह नहीं छूटा तो उसने देवो के मुंह को डस लिया। कुछ देर बाद उसने सांप को छोड़ दिया लेकिन शरीर में जहर फैलने से देर शाम देवो की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि देवो घर में अकेला ही रहता था और आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता था। लोग उसकी मौत से स्तब्ध हैं। ग्राम पंचायत करवाल के प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उनको देवो की मौत की सूचना मिली है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed