फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   male cat death after hair cut, Case registered against Parlor Operator in indore madhya pradesh

बाल कटाने के बाद 80 हजार के बिल्ले की मौत, महिला ने पोस्टमार्टम के बाद केस दर्ज कराया

Mon, 22 Apr 2019 08:45 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Apr 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
male cat death after hair cut, Case registered against Parlor Operator in indore madhya pradesh
फाइल फोटो

मध्यप्रदेश में महिला ने 80 हजार के बिल्ले की मौत को लेकर एक पार्लर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल, इंदौर में काजल नाम की महिला अपने बिल्ले के बाल कटाने के लिए पार्लर में गई थी। वापस आने के बाद उसके बिल्ले की मौत हो गई। मालकिन ने बिल्ले का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पता चला कि बिल्ले के फेफड़े में पानी चला गया था। पोस्टमार्टम के बाद महिला ने पुसिल में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


काजल ने अपनी शिकायत में कहा, वह राजस्थान रहने वाली है। वह इंदौर की एक आईटी कंपनी में काम करती है। तीन साल पहले उसने बेंगलुरू में 80 हजार रुपये में विदेशी बिल्ला खरीदा था। वह उस पर लाखों रुपए खर्च कर चुकी है। एक साल पहले उसका इंदौर ट्रांसफर हो गया था। वह पिछले माह एक स्क्रब पार्लर में बिल्ले को लेकर ग्रूमिंग के लिए पहुंची थी। उसने पार्लर संचालक मधु से बिल्ले का हेयर कट करने को कहा। 
विज्ञापन


काजल ने बताया कि वहां के कर्मचारी गलत तरीके से बिल्ले के मुंह पर पानी मारकर नहलाने लगे। काजल ने उन्हें रोकना चाहा तो संचालक ने उसे बाहर भेज दिया। फिर कटिंग की। वहीं पार्लर संचालक का कहना है कि युवती का आरोप गलत है। तिलकनगर टीआई बीएल मीणा ने बताया कि तलावली चांदा निवासी काजल राठौर ने अपने विदेशी बिल्ले जॉयन की मौत के मामले में पशु पार्लर संचालक के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed