फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mahendra Rathi became the district president of INLD intellectual cell

महेंद्र राठी बने इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Rathi became the district president of INLD intellectual cell
-फोटो 60 : इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त महेंद्र राठी का सम्मान करते हुए पार्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी गठित की जा रही है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, इनेलो प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रधान व इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी के निर्देशानुसार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इसी कड़ी में महेंद्र सिंह राठी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनका रोहतक-दिल्ली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। महेंद्र राठी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। इसके अलावा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन व सफल संचालन में पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर इनेलो नेता कपूर सिंह राठी, इनेलो जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, इनेलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज सिंह वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र राठी, एडवोकेट विपिन प्रधान, पूर्व पार्षद शशि कुमार, जयकिशन, अमित खत्री, जय सिंह मलिक, प्रमोद कौशिक, अरुण, सुरेंद्र कौशिक, सूरजमल दलाल, राजेश मोंगा, सतपाल सैनी, देवराज गंभीर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed