फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Shivraj attacks Rahul panama onion

शिवराज का हमला: राहुल बाबा को नहीं पता कि प्याज जमीन के अंदर होता है या बाहर

Wed, 14 Nov 2018 06:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Shivraj attacks Rahul panama onion
शिवराज का राहुल पर हमला
मध्यप्रदेश में चुनावी प्रचार के दौरान बयानों के तीर खूब चल रहे हैं, खूब मचल रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हल्ला बोला है। एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा, "राहुल बाबा को तो ये भी नहीं पता कि प्याज जमीन के नीचे होता है या उसके ऊपर. वो कन्फ्यूज्ड हैं।"
विज्ञापन


शिवराज ने राहुल को उनके पनामा पेपर वाले बयान के लिए भी आड़े हाथों लिया। शिवराज बोले, "वो कहते हैं कि मेरे बेटे का नाम पनामा पेपर्स उछला है। हम तो महज किसान हैं, हमें तो पता भी नहीं कि पनामा क्या होता है। क्या उनके जैसे कन्फ्यूज्ड लोग सरकार चला सकते हैं?"
विज्ञापन


आपको याद दिला दें कि राहुल गांधी ने एक रैली में पनामा पेपर में शिवराज के बेटे कार्तिकेय का नाम ले लिया था जिसको लेकर बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी। लेकिन कार्तिकेय ने भोपाल की एक अदालत में उन पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। दरअसल, माफी मांगते हुए राहुल ने कहा था कि भाजपा में इतना भ्रष्टाचार है कि वो कन्फ्यूज हो गए थे। तब से भाजपा लगातार 'कन्फ्यूजन' के इर्द गिर्द उन्हें घेर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शिवराज ने पांच जगह जनसभाएं कीं। वो सुसनेर, जीरापुर, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ और अहमदपुर विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए पहुंचे। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed