फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress rebels may face action hints kamalnath

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में भी बागियों पर गिरेगी गाज, कमलनाथ का इशारा

Thu, 15 Nov 2018 07:10 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Congress rebels may face action hints kamalnath
Kamal Nath
मध्यप्रदेश में भाजपा के 53 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस भी इसी तरह की कार्रवाई अपने बागियों पर कर सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जब इस बारे में सीधा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हम बागियों की सूची मंगा रहे हैं, कई बागियों ने फोन किया है कि हमने नामांकन वापस नहीं लिया है। एक-दो दिन में फैसला करेंगे।"
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी। टिकट कटने से नाराज कई विधायकों और दूसरे नेताओं ने निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया। अब कमलनाथ ऐसे नेताओं से फोन पर बात करने का जिक्र कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मान-मनौव्वल का दौर न चला हो लेकिन कुछ ऐसी सीट रहीं जहां कांग्रेस बागियों को घर में ही राजीनामा करने पर मना नहीं पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ठ के सामने बागी जयसिंह दरबार मैदान में हैं। जयसिंह को चुनाव चिह्न 'लिफाफा' मिला है। महिदपुर से भी कांग्रेस के बागी दिनेश जैन बोस को 'ट्रैक्टर चलाता किसान' चिन्ह मिल चुका है। वहीं उज्जैन उत्तर में माया त्रिवेदी 'टॉर्च' चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगी। आलीराजपुर की जोबट से भी विशाल रावत कांग्रेस की राह में रोड़ा अटकाने का काम करेंगे। 


इस बार भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही जगह बड़े पैमाने पर बागी सामने आए हैं। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले बागियों को साधने की चुनौती भी बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed