{"_id":"6a51e5854cffc9c1e1052937","slug":"lover-called-home-attacked-with-a-knife-thrown-into-a-well-died-bastar-news-c-1-1-noi1494-4489591-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत
Sat, 11 Jul 2026 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:15 PM IST
सार
5 जुलाई को प्रेमिका ने उसे अपने घर बीजापुर शांतिनगर बुलाया। जहाँ प्रेमिका ने अपने 3 से 4 दोस्तों को पहले से ही बुलाकर रखा हुआ था। जहाँ बात करने के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पत्थर से सिर में हमला किया।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज डिमरापाल
विस्तार
जगदलपुर में सोशल मीडिया में लगातार ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि कि आये दिन महिलाये अपने पति, बॉयफ्रेंड को मारने के नए नए तरीके अपना रही है। इसी बीच बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने घर शांतिनगर मिलने के लिए बुलाया, जहां पहले से ही प्रेमिका ने 3 युवकों के साथ मिलकर पहले प्रेमी को चाकू मारने के बाद पत्थर से सिर पर हमला करते हुए प्रेमी को कुएं में फेंक दिए। कुछ लोगों ने घायल को देखकर उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए मृतक दिलीप के बड़े भाई दुर्गेश कडियम ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिलीप का एक शादीशुदा युवती से पिछले सालभर से अफेयर चल रहा था। दिलीप व उसकी शादीशुदा प्रेमिका दोनों बीजापुर के नगर पालिका में ही काम कर रहे थे। प्यार के दौरान दिलीप को पता चला कि उसकी प्रेमिका शादीशुदा है। इन सबके बाद भी दिलीप प्रेमिका को अपनाने के लिए तैयार था। लेकिन शायद उसे दिलीप के अलावा अन्य किसी से प्यार था।
विज्ञापन
5 जुलाई को प्रेमिका ने उसे अपने घर बीजापुर शांतिनगर बुलाया। जहाँ प्रेमिका ने अपने 3 से 4 दोस्तों को पहले से ही बुलाकर रखा हुआ था। जहाँ बात करने के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पत्थर से सिर में हमला किया। उसके बाद उसे चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए घायल कर दिया। इससे भी युवती का मन नही भरा तो उसने युवक को कुँए में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली। घायल दिलीप को उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसकी खराब स्थिति को देखते हुए मेकाज रेफर कर दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन