{"_id":"54e97084041244690fd6c4c5d2600686","slug":"louki-ki-kheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौकी की खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौकी की खीर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज भदौरिया, मास्टर शेफ
विज्ञापन
चार लोगों के लिए
सामग्री- एक कप कद्दूकस की हुई लौकी, एक कप चीनी, एक लीटर दूध, आधा चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच ड्राई फ्रूट्स
विधि- सबसे पहले लौकी को छीलकर, धोकर कद्दूकस कर लें। और एक अलग बर्तन में छानकर रख लें।
अब एक गहरे तले के पैन में दूध गर्म करें। इसे कम आंच पर लगभग 20 मिनट तक उबालें। इसमें लौकी डालें और तब तक पकाएं जब तक कि दूध गाढ़ा न हो जाए।
अब चीनी मिलाएं और पांच मिनट तक पकने दें। आखिर में ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें और गर्मागर्म सर्व करें।
अगर आप भी कोई रेसिपी शेयर करना चाहते हैं, तो हमारा पता है-amarujalalkolive@gmail.com