फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Khushi won the gold medal in the senior 60kg category.

सीनियर वर्ग के 60 किलोग्राम में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 09 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Khushi won the gold medal in the senior 60kg category.
08jjrp17- झज्जर। विजेता ​खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित करते। स्रोत- कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। दुजाना गांव स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेलों इंडिया अस्मिता सिटी लीग 2026-27 वुशु का समापन हुआ। इस समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और विजेताओं को सम्मानित किया।
कप्तान बिरधाना ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास भी बेहद आवश्यक हैं। समारोह में वुशु स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के उपाध्यक्ष राजीव डागर उपस्थित थे। एनआईएस कोच चांद राम भी इस समापन समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की पलक ने स्वर्ण पदक जीता। रोहतक की तन्नू ने इसी वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के गांव शेरिया की खुशी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रोहतक की पूजा ने इस भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की गरिमा ने स्वर्ण पदक जीता। झज्जर की प्रियांशी ने रजत और भिवानी की मुस्कान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की नंदनी को स्वर्ण पदक मिला, जबकि झज्जर की सोनी ने रजत पदक जीता। भिवानी की निशु ने इस वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। जूनियर वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत की नेहा ने स्वर्ण, भिवानी की मुस्कान ने रजत पदक जीता। भिवानी की ज्योति और अंबाला की सरिधा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed