{"_id":"5fc13c908ebc3e9bd266f1d7","slug":"khurja-junction-railway-station-will-upgrade-soon-khurja-news-gbd2093680114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बदलेगी खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बदलेगी खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सूरत
विज्ञापन
जंक्शन पर तैयार हो रहा नवीन ओवरब्रिज।
- फोटो : KHURJA
जल्द बदलेगी खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सूरत
खुर्जा। जल्द की खुर्जा जंक्शन की सूरत बदलने वाली है। स्टेशन पर पांच करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं जर्जर हो चुके रेलवे क्वार्टरों को तोड़कर बुकिंग खिड़की को प्लेटफार्म नंबर पांच से जोड़ा जाएगा। छाया के लिए शेड, पीने के पानी के लिए वाटर कूलर, शौचालय के साथ-साथ स्टेशन का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाने की तैयारी भी चल रही है। यही नहीं जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए ईएमयू गाड़ियां भी दौड़ाने की योजना तैयार की गई है।
जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के बाद खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में सबसे पहले ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसकी अनुमानित लागत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्लेटफार्म नंबर पांच से प्लेटफार्म नंबर एक तक इस ओवरब्रिज को रेलवे विभाग तथा इसके बाद डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन तक एफडीसीआई फर्म बनाएगी। ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने की समय सीमा मार्च 2022 रखी गई है। सुंदरता को बढ़ाने के लिए ओवरब्रिज पर ग्रेनाइट लगाया जाएगा
ट्रैक पार कर आने से होने वाले हादसों से मिलेगी निजात
दरअसल जहांगीरपुर, जेवर के अलावा देहात क्षेत्र से सैकड़ों लोग दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में नौकरी करने जाने के लिए ट्रेन में बैठने आते हैं। वहीं लाइन उस पार रहने वाले बच्चे दूसरी तरफ स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। ऐसे में कई बार ट्रैक पार करते समय लोग ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। ओवर ब्रिज का निर्माण होने से लोगों को ट्रैक पार नहीं करना पड़ेगा और हादसे का खतरा टल जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे के जर्जर क्वार्टर तोड़कर बनाया जाएगा सुविधायुक्त प्लेटफार्म
रेलवे के जर्जर हो चुके क्वार्टरों को तोड़कर बुकिंग खिड़की से प्लेटफार्म नंबर पांच को जोड़ा जाएगा। इससे यह प्लेटफार्म काफी लंबा हो जाएगा। साथ ही प्लेटफार्म पर छाया के लिए शेड लगाए जाएंगे। यात्रियों के पीने के पानी की सुविधा के लिए दो वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शौचालय, हाईमास्क लाइटों आदि सुविधाओं से प्लेटफार्म को लैस किया जाएगा।
स्टेशन पर ट्रेनों का बढ़ेगा स्टॉपेज
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित खुर्जा जंक्शन पर एक्सप्रेस और पैसेंजर मिलाकर 15 ट्रेनों का स्टॉपेज है। लॉकडाउन के बाद से सिर्फ संगम, महांनदा, गोमती, और ब्रम्हपुत्र चार ट्रेनों का स्टॉपेज है। लेकिन आने वाले समय में कई और एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने की योजना है।
जेवर से जंक्शन के बीच दौड़ेगी ईएमयू
जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट लाने और ले जाने के लिए ईएमयू चलाई जाएगी। जो रोजाना पांच चक्कर लगाएगी। ताकि यात्री खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकें। वहीं प्लेन से उतरने वाले यात्री अन्य कहीं जाने के लिए सीधे जंक्शन आकर ट्रेन से सफर कर सकें। यह सुविधा होने से दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर होने वाली भीड़ कम हो जाएगी। वहीं लोगों के समय की भी बचत होगी।
जेवर एयरपोर्ट के सबसे नजदीक होने के कारण खुर्जा जंक्शन स्टेशन को हाईटेक बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में स्टेशन पर भीड़ बढ़ने के कारण ट्रेनों का स्टॉपेज भी बढ़ाया जाएगा। स्टेशन पर सबसे जरूरी ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। प्लेटफार्म का सुंदरीकरण आदि पूरी तरह से इस स्टेशन को सुविधाओं से लैस करने की योजना है।
पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक