खसखस का हलवा
पूनम तिवारी, विकासनगर
सामग्री- खसखस 100 ग्राम, चीनी 100 ग्राम, दूध1 कप, देशी घी 1/3 कप, छोटी इलाइची 4-5, बादाम 5-6, किशमिश 4-5, 3-4 काजू।
विधि- खसखस को साफ करके, पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगो दीजिए। इलाइची छील कर पीस लें और बादाम, किशमिश और काजू को बारीक काट लें।
अब खसखस को मिक्सर में पीस लें। इस दौरान पानी और दूध का सही मिश्रण ध्यान में रखें।
कड़ाही गर्म करें और उसमें आधा घी डालें और खसखस को भूनें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि खसखस का रंग सुनहरा न हो जाए। अब इसे अलग बाउल में निकाल लें।
अब कड़ाही में दूध और चीनी डालकर चीनी घुलने तक पकाएं। भुना हुआ खसखस डालें और गाढ़ा होने तक पकाते रहें। हलवे में इलाइची पाउडर डालकर मिला दें।
हलवे को सर्विंग बाउल में निकालें और बचा हुआ घी, कटे बादाम, किशमिश और काजू से डेकोरेट करें और गर्मागर्म सर्व करें।
आप भी अपनी रेसिपी हमें भेज सकती हैं। हमारा पता है- amarujalalkolive@gmail.com