फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Nine ancient sculptures found in excavation, likely to be from tenth century

Khargone: खुदाई में मिली नौ प्राचीन मूर्तियां, दसवीं शताब्दी की होने की संभावना, पुलिस ने लिया कब्जे में

Sun, 28 Apr 2024 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2024 09:20 AM IST
सार

खरगोन जिले के सनावद ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम कानापुर में एक मांगलिक भवन का निर्माण कार्य जारी है। इसके लिए खुदाई हो रही है। शनिवार को खुदाई के दौरान नौ प्राचीन मूर्तियां मिली हैं।

विज्ञापन
Khargone: Nine ancient sculptures found in excavation, likely to be from tenth century
खुदाई में मिली प्राचीन मूर्तियां

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में शनिवार दोपहर रेवगुर्जर समाज के मांगलिक भवन निर्माण के लिए खुदाई में प्रचीन हिन्दू देवी देवताओं की नौ मूर्तियां निकली हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी मूर्तियां दसवीं शताब्दी की हो सकती हैं। फिलहाल इन सभी मूर्तियों को ग्रामीणों ने वहां से हटाकर इनकी सफाई करते हुए पूजा अर्चना की। इसके बाद इन्हें गांव के हनुमान मंदिर में सुरक्षित रखा दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद इन सभी मूर्तियों को बेड़िया पुलिस थाने पर रखा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि खरगोन जिले के सनावद ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम कानापुर में एक मांगलिक भवन का निर्माण कार्य जारी है। इसके लिए खुदाई हो रही है। शनिवार को खुदाई के दौरान नौ प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। मूर्तियों के मिलने की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल होकर समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सनावद तहसील मुख्यालय से 40 किमी दूर ग्राम कानापुर बसा है। जहां ये सभी मूर्तियां वहां पर रेवगुर्जर मांगलिक भवन के लिए चल रहे निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में मिली ह।
विज्ञापन


ग्राम के सरपंच ने इन मूर्तियों के मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को रेवगुर्जर धर्मशाला निर्माण के कॉलम के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान करीब 7 से 8 फीट की गहराई पर कुल 9 मूर्तियां देवताओं की मिली है। जिन्हें वहां से सुरक्षित निकाल कर पास के हनुमान मंदिर मे रखा गया है। ये प्राचीन मूर्तियां अनुमानित दसवी शताब्दी की हो सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता प्रमाण की जानकारी अभी नही मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मूर्ति रखवाई बेड़िया थाने में
वहीं इन मूर्तियों के संबंध में गांव के ही एक बुजुर्ग कड़वा पटेल ने बताया कि सैकड़ों वर्षों पूर्व ग्राम कानापुर माल गुजार का ग्राम था। अभी जिस स्थान से मूर्तियां निकली हैं, वहां एक बड़ा पानी देव का झीरा कुंड था। जहां पर सुनार अपनी माल खरीद बिक्री हेतू मंडी भी लगाते थे। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेड़िया थाना पुलिस ने सभी मूर्तियों को अपनी अभिरक्षा मे लेकर बेड़िया थाने में आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed