फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News

Khargone News: खरगोन के फराजुद्दीन ने MP बोर्ड की कक्षा-12 में हासिल की सफलता, हासिल किए 93 प्रतिशत अंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:19 AM IST
सार

खरगोन के फराजुद्दीन ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। फराजुद्दीन नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहते हैं।  

विज्ञापन
Khargone News
पिता के साथ होनहार छात्र

विस्तार

एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में खरगोन के फराजुद्दीन ने न केवल अपने परिजनों बल्कि शहर का नाम रोशन किया है। फराजुद्दीन शेख ने 12वीं की परीक्षा में जीव विज्ञान विषय में विशेष योग्यता के साथ 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।  

विज्ञापन


फराजुद्दीन के पिता सिराजुद्दीन शेख का कहना है कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है। उन्होंने कभी उस पर पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि बच्चों पर पढ़ाई या किसी अन्य चीज में दबाव बनाने के बजाय बच्चे की रुचि पर ध्यान देना जरुरी है। उसकी जिस चीज में रुचि है, उसमें उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इससे निश्चित ही वह बच्चा सफल होगा और अपना लक्ष्य हासिल करेगा। छात्र फराजुद्दीन ने बताया कि उसने सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की है, जिसका श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। मैंने हर विषय पर बराबर समय दिया। रोज छह घंटे पढ़ाई की। अब आगे नीट की तैयारी कर मेडिकल की पढ़ाई करना है। शेख फराजुद्दीन ने इंग्लिश मीडियम से अध्ययन करते हुए 500 मे से 466 अंक हासिल किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed