फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News

Khargone Lok Sabha Seat: अनिल रावत का नामांकन निरस्त, अब छह प्रत्याशियों में होगा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

खरगोन लोकसभा सीट पर तस्वीर साफ हो गई है। अनिल रावत ने कांग्रेस के डमी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। फॉर्म ए-बी नहीं होने की वजह से यह कदम उठाया गया है। खरगोन-बडवानी लोकसभा सीट पर अब छह प्रत्याशी रह गए हैं।   
 

विज्ञापन
Khargone News
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा करते जिला कलेक्टर

विस्तार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-27 से लोकसभा प्रतिनिधि के निर्वाचन के लिए तय समय सीमा में कुल छह प्रत्याशियों ने नौ नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के लिए निर्वाचन आयोग से बनाए गए प्रेक्षक गोवेकर मयूर रतिलाल की मौजूदगी में रिटर्निंग आफिसर कर्मवीर शर्मा ने प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की। इस दौरान नाम निर्देशन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्त्ता भी मौजूद जिला कलेक्टर कार्यालय में मौजूद रहे।

विज्ञापन


खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के।लिए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी पोरलाल खरते के दो नाम निर्देशन पत्र, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शोभाराम डावर का एक नाम निर्देशन पत्र, भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह पटेल के दो नाम निर्देशन पत्र, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (सीपीआई) के प्रत्याशी देवी सिंह नरगावे एवं निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह सोलंकी का एक-एक नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के दौरान प्रत्याशी अनिल रावत द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। अनिल रावत का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में भरा गया नाम निर्देशन पत्र फार्म ए-बी नहीं होने के चलते निरस्त कर दिया गया है। अनिल रावत का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा गया नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 27 से कुल छह प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed