फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Continuous raining in Khargone district

Khargone : खरगोन में लगातार जारी है बारिश का दौर, जिले में अब तक औसत का 40 फीसदी बारिश ही हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:42 PM IST
सार

मौजूदा वर्षा सत्र में जून माह से लेकर अब तक खरगोन जिले में पिछले साल के मुकाबले पांच मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज हुई है। यहां अब तक 315 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सीजन का औसत 825 मिमी का है। 

विज्ञापन
Khargone: Continuous raining in Khargone district
खरगोन जिले में जारी है बारिश का दौर।

विस्तार

खरगोन जिले में इस समय बारिश का दौर लगातार जारी है, जहां कहीं तूफानी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। जिले भर में बीते 24 घंटों के दौरान 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मानसून शुरू होने के बाद से अब तक जिले में करीब 315 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। खरगोन जिले में सीजन में 825 मिमी औसत बारिश होती है। इस हिसाब से अब तक 40 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। जिले की बड़वाह तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 430 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि कसरावद और महेश्वर तहसीलों में सबसे कम 262 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
विज्ञापन


इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और निमाड़ शाहिद खरगोन जिले में सोयाबीन की बुवाई जोर-शोर से की जा रही है, जो इस मौसम के लिए अनुकूल माना जाता है। इस वर्षा सत्र के दौरान जून माह से अब तक खरगोन जिले में पिछले साल की तुलना में 5 मिलीमीटर अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस वर्ष अब तक 315 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि पिछले साल इसी समय के दौरान 310 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। 
विज्ञापन


24 घंटे में बारिश के इस तरह रहे आंकड़े
जिले की सभी तहसीलों की बात करें तो खरगोन जिला अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 8:00 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान खरगोन तहसील में 24 मिमी, गोगांवा तहसील में 28 मिमी, सेगांव तहसील में 05 मिमी, भगवानपुरा तहसील में 02 मिमी, भीकनगांव तहसील में 28 मिमी, झिरन्या तहसील में 03 मिमी, बड़वाह तहसील में 01 मिमी, सनावद तहसील में 04 मिमी, महेश्वर तहसील में 42 मिमी के साथ ही कसरावद तहसील में 54 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटे में खरगोन जिले में कुल 19 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की सभी तहसीलों में इस तरह दर्ज हुई बारिश
जून माह में मानसून शुरू होने से लेकर अब तक खरगोन तहसील में 298 मिलीमीटर, गोगांव में 359 मिलीमीटर, सेगाव में 288 मिलीमीटर, भगवानपुरा में 286 मिलीमीटर, भीकनगांव में 334 मिलीमीटर, झिरन्या में 342 मिलीमीटर, बड़वाह में 430 मिलीमीटर, सनावद में 290 मिलीमीटर, महेश्वर में 262 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 262 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। इस प्रकार खरगोन जिले में चालू वर्ष सत्र के दौरान 01 जून से 25 जुलाई तक 315 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है ।


बीते साल तहसीलों में इस तरह रहे थे आंकड़े
यदि बीते साल के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल इसी समय के दौरान खरगोन तहसील में 335 मिलीमीटर, गोगांव में 271 मिलीमीटर, सेगाव में 340 मिलीमीटर, भगवानपुरा में 297 मिलीमीटर, भीकनगांव में 259 मिलीमीटर, झिरन्या में 293 मिलीमीटर, बड़वाह में 464 मिलीमीटर, सनावद में 394 मिलीमीटर, महेश्वर में 237 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 209 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी।

खरगोन जिले में जारी है बारिश का दौरा

खरगोन जिले में जारी है बारिश का दौर। 

 

खरगोन जिले में जारी है बारिश का दौरा

खरगोन जिले में जारी है बारिश का दौर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed