{"_id":"58d5269b4f1c1be1421a11ce","slug":"kalazar-suspected-patient-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में मंडरा रहा कालाजार का खतरा, एक और संदिग्ध मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में मंडरा रहा कालाजार का खतरा, एक और संदिग्ध मरीज मिला
ब्यूरो/अमर उजाला,पौड़ी
Updated Fri, 24 Mar 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की शुरुआत होते ही कालाजार ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। शु्क्रवार को पौड़ी में एक और संदिग्ध मरीज में कालाजार के लक्षण पाए गए। डांडापानी के निकट श्रीखून निवासी प्रेम सिंह के अंदर कालाजार के लक्षण पाए जाने के चलते शुक्रवार को टीम गांव पहुंची। इस दौरान मुख्य चिकित्सा
विज्ञापन
अधिकारी पौड़ी डॉ. मनीष अग्रवाल के अलावा सुभाष जोशी जिला मलेरिया अधिकारी और डॉ. अशोक तोमर, प्रभारी चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट व दो एएनएम सहित माइक्रोबायोलॉजिस्ट और मलेरिया निरीक्षक प्रकाश थपलियाल टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और सबके बारे में जानकारी ली। सीएमओ अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में उस क्षेत्र में कोई भी बुखार से पीड़ित नहीं है। साथ ही घर, गोशाला तथा समस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने पर जानकारी मिली कि रोग का कारण बालू मक्खी के प्रजनन एवं संचरण की संभावना बहुत कम है। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की जांच भी की गई और उन्हें जरूरी दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव के 10 परिवारों में से एक रोगी को बुखार की शिकायत होने पर उसके खून के सैंपल एकत्र करने के बाद जांच के लिए लैब भेज दिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि कालाजार का मरीज प्रेम सिंह पौड़ी अस्पताल में भर्ती है,जोकि पूरी तरह स्वस्थ है।