{"_id":"65ccab655158132752094b04","slug":"jhunjhunu-protest-against-lathi-charge-on-female-youth-friends-outside-cabinet-minister-residence-in-jaipur-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: जयपुर में महिला युवा मित्रों पर कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर लाठी चार्ज, युवाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: जयपुर में महिला युवा मित्रों पर कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर लाठी चार्ज, युवाओं का प्रदर्शन
Wed, 14 Feb 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में महिला युवा मित्रों पर कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर लाठी चार्ज किया गया था। इसको लेकर झुंझुनूं में युवा मित्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
युवाओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में मंत्री के आवास पर बैठी महिला युवा मित्रों पर लाठी चार्ज कर जबरदस्ती गाड़ी में डालने के विरोध में झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर युवा मित्रों ने प्रदर्शन किया। युवा मित्रों ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा युवा मित्रों ने पूर्ण बहाली की मांग रखी।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष विकास गुर्जर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के आवास पर बैठी महिला युवा मित्रों को गत रात्रि जबरदस्ती उठाना उन पर लाठी चार्ज करना और पुरुष कांस्टेबल के द्वारा महिलाओं को जबरदस्ती से उठाकर पुलिस गाड़ी में बैठना बहुत ही निंदनीय है। हम सब इसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंत्री किरोड़ीलाल जब विपक्ष में थे तो युवाओं की आवाज उठाते थे। लेकिन जब से सत्ता पक्ष में आए हैं, तब से युवाओं से दूरी बना ली है। युवा मित्र अपनी मांग को लेकर पिछले 33 दिनों से धरने पर बैठे हैं। लेकिन एक भी दिन उनके पास न ही आए और न ही कोई बातचीत की।
विज्ञापन