{"_id":"6a23f654285ea0976608fc27","slug":"jackie-shroff-joins-shiv-sena-mla-suhas-babar-s-campaign-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना विधायक सुहास बाबर के अभियान से जुड़े जैकी श्रॉफ, अब देश भर पहुंचेगा पेड़ को लेकर शुरू हुआ मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना विधायक सुहास बाबर के अभियान से जुड़े जैकी श्रॉफ, अब देश भर पहुंचेगा पेड़ को लेकर शुरू हुआ मिशन
Sat, 06 Jun 2026 03:58 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:58 PM IST
सार
विधायक बाबर ने विश्वास व्यक्त किया कि जैकी श्रॉफ के इस अभियान से जुड़ने के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विटा से शुरू हुई ट्री आर्मी अब देश और दुनिया तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
अभिनेता जैकी श्रॉफ विधायक के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ ने शिवसेना के खानापुर-आटपाडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुहास बाबर के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी वृक्षारोपण मुहिम को मजबूती से समर्थन दिया। इस दौरान जैकी श्रॉफ ने पेड़ को लेकर शुरू की गई मुहिम पर विधायक सुहास बाबर की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने कहा, “फूल दोगे तो फूल ही मिलेगा, पत्थर दोगे तो पत्थर ही मिलेगा। इसलिए कोई आलोचना करे तो शांत रहना चाहिए। किसी के पैर काटकर हम ऊंचे नहीं बन सकते।”
गार्डी-घानवड मैदान में ट्री आर्मी और जेके फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में साढ़े चार हजार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जैकी श्रॉफ के हाथों इस जनआंदोलन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैकी श्रॉफ ने विधायक सुहास बाबर की सादगी, कार्य के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “सिर्फ बोलने वाले और वास्तव में काम करने वाले लोगों में बड़ा अंतर होता है। सुहास बाबर जितना बोलते हैं, उतनी ही ईमानदारी और निष्ठा से काम भी करते हैं।”
उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी मां है और उसकी रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर विधायक सुहास बाबर ने कहा कि ट्री आर्मी किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे समाज की मुहिम है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्राप्त मतों की संख्या के बराबर वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है तथा अगले दो वर्षों में 78 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विधायक बाबर ने विश्वास व्यक्त किया कि जैकी श्रॉफ के इस अभियान से जुड़ने के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विटा से शुरू हुई ट्री आर्मी अब देश और दुनिया तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में मुंबई से जैकी श्रॉफ के मित्र तथा ड्रीम वर्थ सोल्यूशन कंपनी के संचालक भी उपस्थित थे। इसके अलावा खानापुर पंचायत समिति की सभापति सुवर्णा भोसले, नगराध्यक्ष काजल म्हेत्रे, उपनगराध्यक्ष अमोल बाबर, प्रांताधिकारी डॉ. विक्रम बांदल, तहसीलदार योगेश्वर टोम्पे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विपुल पाटील सहित ट्री आर्मी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक भी हुए जैकी दादा के मुरीद
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुहास बाबर ने कहा, “मुझे लगता था कि मैं जमीन से जुड़कर काम करता हूं, लेकिन जैकी दादा को देखकर मेरा यह भ्रम टूट गया। एक बड़े सेलिब्रिटी होने के बावजूद कोई व्यक्ति इतना विनम्र और सरल हो सकता है, यह देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गया।”
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनिया बाबर ने जैकी श्रॉफ का औक्षण कर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इसके बाद जैकी श्रॉफ ने बाजरे की भाकरी, घी, गुड़ और नमक जैसे पारंपरिक एवं सादे नाश्ते का आनंद लिया। विधायक बाबर ने कहा, इतना सरल और जमीन से जुड़ा इंसान मैंने अपने जीवन में नहीं देखा।”