{"_id":"6ab97dcd9e82aa8c9d05f700","slug":"innovation-awareness-programs-will-be-held-in-colleges-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140485-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में होंगे नवाचार जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में होंगे नवाचार जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
झज्जर। सेवा फस्ट इनोवेशन चेलेंज मॉडयूल के तहत जिला के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में स्टार्टअप एवं एमएसएमई नवाचार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके तहत विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की स्टार्टअप तथा एमएसएमई से संबंधित योजनाओं, नवाचार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
जिला उद्योग केंद्र झज्जर और जिला एमएसएमई केंद्र के संयुक्त समन्वय से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत करवाना है। जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक संजीत कौर ने बताया कि सोमवार, 28 सितंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़, 29 को राजकीय महाविद्यालय बहू, 30 को राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विद्यार्थियों को स्टार्टअप एवं एमएसएमई नवाचार से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार 1 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय बादली, 3 को राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़, 5 को राजकीय महाविद्यालय छारा, 6 को राजकीय महाविद्यालय दुजाना, 7 को राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में विद्यार्थियों को योजनाओं एवं नवाचार संबंधी जानकारी दी जाएगी।
वहीं 8 को राजकीय महिला महाविद्यालय कुलाना, 9 को राजकीय महाविद्यालय झज्जर, 12 को राजकीय महाविद्यालय जसौर खेड़ी, 13 को राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में कार्यक्रम आयोजित होगा।