{"_id":"573b6f014f1c1be36dac724d","slug":"indian-put-up-iraq-parents-help-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में फंसा एक भारतीय, पेरेंट्स ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक में फंसा एक भारतीय, पेरेंट्स ने लगाई मदद की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 18 May 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
पूर्व चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी अमनजोत कौर रामूवालिया से मंगलवार को इराक में फंसे एक युवक के पारिवारिक मेंबर मिले। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रणजीत सिंह इराक के पानी के जहाज में फंसा हुआ है। उन्होंने उसे भारत वापस लाने की मांग की है। पेरेंट्स ने बताया कि उनका बेटा 13 जून को जहाज में काम करने के लिए गया था। उसके साथ कई अन्य लोग भी थे।
उसे अभी तक कोई पैसा नहीं दिया गया। फ्री में उससे काम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने जब फरवरी में अपने पैसे मांगे थे तो आरोपी उसे किसी दूसरी जगह ले गए। इसके बाद उसकी उनसे बात नहीं करवाई गई। रामूवालिया ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अफसरों से मुलाकात करने का आश्वासन दिया है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उनका बेटा उन्हें मिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस एजेंट ने रणजीत को बाहर भेजा था। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संस्था के मेंबर कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।