फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   In France shed sweat has paid off: yograj

फ्रांस में बहाया पसीना रंग लाया : योगराज

Mon, 30 Sep 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Sep 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
 In France shed sweat has paid off: yograj
सिटी ब्यूटीफुल के युवराज सिंह की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया में सात महीने बाद वापसी हो गई है।
विज्ञापन


टीम इंडिया में वापसी पर युवराज के परिवार और फैंस में खुशी का माहौल बना हुआ हैं।

युवी के पिता योगराज सिंह ने कहा कि हाल में फ्रांस में युवराज ने जहीर खान के साथ फिटनेस कैंप में कड़ी मेहनत की।

उसका बहाया पसीना रंग लाया और इसी की बदौलत वह सालवे ट्रॉफी और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।

योगराज ने कहा कि फ्रांस से लौटने के बाद युवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहता है।

फिटनेस लेवल बढ़ाने के लिए वह सुबह-शाम जिम जाने के साथ कई घंटे स्वीमिंग भी करता है। कैंसर से उभरने कि बाद युवी का अब सुनहरी दौर शुरू हो चुका है।

युवी फाइटर है : चौधरी
टीम इंडिया में आने के लिए युवी ने डीएवी कॉलेज में भी काफी प्रैक्टिस की है। युवी की वापसी पर डीएवी कॉलेज के फिजिकल एजूकेशन के प्रोफेसर रविंदर चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि युवराज सिंह एक फाइटर हैं।

पहले कैंसर को मात दी और अब टीम इंडिया में फाइट करते हुए वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed