फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Imitation copy taken in the examination of the Madarsa Board

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची, रिपोर्ट

Fri, 20 Apr 2018 12:04 AM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Fri, 20 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Imitation copy taken in the examination of the Madarsa Board
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में चेकिंग करते जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पवन कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मदरसा बोर्ड की परीक्षा में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पवन कुमार सिंह ने गुरसहायगंज के सरोजनी देवी इंटर कालेज में नकलची को पकड़ा और कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वह सघन तलाशी लें।
विज्ञापन


 मदरसा बोर्ड की द्वितीय पाली में सरोजनी देवी इंटर कालेज गुरसहायगंज में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने छापेमारी की। कामिल प्रथम वर्ष के अरबी अदब के प्रश्नपत्र में एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा परीक्षा देते मिला। उक्त व्यक्ति के खिलाफ अल्पसंख्यक अधिकारी ने गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराकर उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



गुरुवार को आयोजित मुंशी/मौलवी हाईस्कूल की परीक्षा में 3605 में 2099 ने परीक्षा दी। 1506 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली आलिम इंटरमीडिएट में 1348 में 978 ने परीक्षा दी। 370 ने परीक्षा छोड़ी। कामिल प्रथम व द्वितीय वर्ष बीए में 2248 में 1796 ने परीक्षा दी। 452 ने परीक्षा छोड़ी। फाजिल द्वितीय वर्ष एमए में 180 में 147 ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed