{"_id":"5a48229f4f1c1bbd208b9ae5","slug":"if-you-drunk-drive-you-will-have-to-go-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर गाड़ी चलाई तो जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर गाड़ी चलाई तो जाना पड़ेगा जेल
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Sun, 31 Dec 2017 05:04 AM IST
विज्ञापन
शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। साथ ही 2000 रुपये के चालान के साथ तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ स्थानीय व पीसीआर पुलिस के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाएगी। नए वर्ष के जश्न को लेकर 31 दिसंबर को कनॉट प्लेस में प्रवेश रात साढ़े आठ बजे के बाद बंद हो जाएगा। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न को लेकर ट्रैफिक पर कोई असर न पड़े, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन बंद हो जाएगा।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, हेडक्वॉर्टर) गरिमा भटनागर के अनुसार, कनॉट प्लेस में खास इंतजाम किए गए हैं। 31 दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे के बाद सभी प्राइवेट व पब्लिक वाहनों के लिए कनॉट प्लेस में एंट्री बंद हो जाएगी।
पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में चिंगारी के बाद उठने लगा धुंआ, अफरा-तफरी के बीच खाली कराई ट्रेन
विज्ञापन
इन जगहों से सीपी की ओर वाहन आगे नहीं जा पाएंगे
मंडी हाउस गोल चक्कर, बंगाली मार्केट गोल चक्कर, रणजीत सिंह फ्लाईओवर का नॉर्थ फूट, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय क्रॉसिंग मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग-चित्रागुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोल चक्कर, जीपीओ गोल चक्कर, पटेल चौक, केजी मार्ग- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जयसिंह रोड-बंगला साहिब लेन और विंडसर प्लेस। कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल व आउटर सर्किल तक जाने के लिए वाहन चालकों को अनुमति नहीं होगी।

कनॉट प्लेस जाने वाले गाड़ियां यहां कर सकते हैं पार्क
राजीव चौक
गोल डाकखाने के पास कालीबाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाबगंज रोड पर पटेल चौक, मंडी हाउस पर कॉपरनिक्स मार्ग से बड़ौदा हाउस, डीडीयू मार्ग व प्रेस रोड एरिया, पंचकुइयां रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्र गुप्ता रोड और वसंत रोड, फिरोजशाह रोड पर केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, राजेन्द्र प्रसाद रोड और रायसीना रोड। कनॉट प्लेस के पास बहुत ही सीमित पार्किंग है।
इन जगहों के लिए भी हैं पार्किंग के इंतजाम
साकेत, एम-ब्लॉक मार्केट ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, न्यू फ्रेड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्स, महरौली, आया नगर बॉर्डर, खानपुर, नेहरू प्लेस, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, वसंत विहार, वसंत कुंज, कापसहेड़ा, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष पैलेस, रोहिणी, पीतमपुरा, अशोक विहार, जीटी करनाल रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार और मयूर विहार फेज-एक व दो में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
यहां पर ट्रैफिक के किए गए हैं विशेष इंतजाम
साकेत सिटी मॉल व पीवीआर साकेत में नए वर्ष का जश्न होगा। 31 दिसंबर को शाम चार बजे के बाद सिलेक्ट सिटी मार्ग की ओर प्रेस एन्क्लेव रोड, पीटीएस मालवीय नगर, अरविंदो मार्ग, मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन और बीआरटी (प्रेस एन्क्लेव टी प्वाइंट) पर बसें व व्यवसायिक वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। डिफेंस कॉलोनी-मेन मार्केट डिफेंस कॉलोनी, कोटला रोड, साउथ एक्स मार्केट, अंडर एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर व आईएनए मार्केट में व्यवसायिक वाहनों के आने-जाने पर साढ़े आठ बजे के बाद प्रतिबंध रहेगा। जिन प्रमुख जगहों पर नए वर्ष का जश्न होगा, वहां साढ़े आठ बजे के बाद व्यवसायिक वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों से जा सकते हैं
सीपी
उत्तर से दक्षिण आने-जाने के लिए आईएसबीटी, आश्रम और दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग व मथुरा रोड होकर आश्रम पहुंच सकते हैं। आईएसबीटी, रानी झांसी मार्ग, पंचकुइयां रोड, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट, मदर टेरेसा क्रेसेंट होकर, रानी झांसी मार्ग, पंचकुइयां रोड, हनुमान मूर्ति और रिंग होकर जा सकते हैं। पूर्व से पश्चिमी जाने के लिए रिंग रोड, भैरो रोड, सी-हैक्सागॉन इंडिया गेट, अकबर रोड, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, पार्क स्ट्रीट व शंकर रोड होकर आ-जा सकते हैं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसे जाएं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग अजमेरी गेट साइड से जा सकते हैं। लोग पहाड़गंज, शीला सिनेमा होकर जा सकते हैं। जेएलएन मार्ग से भी जा सकते हैं।
विशेष चेकिंग होगी
संयुक्त पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर के अनुसार, सड़क सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट कमेटी के दिशा निर्देशानुसार ओवर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, रेड लाइट जंप, व्यवसायिक वाहन में सवारियां ले जाने और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द किया जाएगा। दो हजार रुपये का चालान भी किया जाएगा।