फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   high court reject Petition of Accused of rape gurudas

हाईकोर्ट: नारी निकेतन की संवासिनी से दुष्कर्म के आरोपी की याचिका खारिज

Sat, 29 Apr 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 29 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
high court reject Petition of Accused of rape gurudas

हाईकोर्ट ने नारी निकेतन में रह रही बहरी और गूंगी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में याचिकाकर्ता के जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

नारी निकेतन देहरादून में कार्यरत गुरुदास ने हाइकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।

मामले के अनुसार 27 नवंबर 2015 को देहरादून एसआई कृष्ण जयारा ने पुलिस स्टेशन नेहरू कालोनी में एफआईआर दर्ज की थी। नारी निकेतन देहरादून में रह रही बहरी और गूंगी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सुर्खियों में छाने के बाद इस मामले में एक स्पेशल कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने जांच में पाया था कि वह युवती 2010 से नारी निकेतन में रह रही थी।
विज्ञापन


यह दुष्कर्म की घटना नारी निकेतन में ही की गई थी। भ्रूण का डीएनए परीक्षण कराया गया जो पॉजिटिव निकला। सरकार की ओर से कहा गया था कि याचिकाकर्ता नारी निकेतन में ही कार्यरत था और उसी ने वहां पर रह रही पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता ने बहुत की घिनौना कार्य किया है, इसलिए उसे जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ ने शनिवार को पक्षों की सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed