फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   High court issues summons to producers of Netflix and web series Hasmukh

नेटफ्लिक्स और वेब सीरीज हसमुख के निर्माताओं को समन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
High court issues summons to producers of Netflix and web series Hasmukh
नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने वकीलों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के कारण नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हसमुख के निर्माता, नेटफ्लिक्स और आॅनलाइन स्ट्ीमिंग प्लेटफार्म के खिलाफ समन जारी किया है। वेब सीरीज के खिलाफ वकीलों के समूह ने याचिका दायर कर इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की है। पीठ ने इस मामले में अगली सुलवाई 7 जुलाई के लिए मुकर्रर की है। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए नेटफ्लिक्स, वेब सीरीज हसमुख के निर्माता और आॅनलाइन स्ट्ीमिंग प्लेटफार्म को समन जारी करते हुए कहा कि वे इस संबंध में अपना जवाब चार सप्ताह के भीतर दें। यह याचिका वकील आशुतोश दूबे के माध्यम से दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज हसमुख के सीजन 1 के एपिसोड 4 बम्बई का बाबू में वकीलों की भूमिका बेहद अपमानजनक, बदनाम करने वाली और समाज में वकीलों की छवि को नुकसान वाली दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि वकील सालों की कड़ी मेहनत के बा दनाम कमाते हैं और हसमुख जैसी वेब सीरीज कुछ ही देर में समाज में वकीलों की छवि को खराब कर सकती है। याचिका में दावा किया गया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इस वेब सीरीज के जरिए वकीलों की प्रतिष्ठा को बेहद ठेस पहुंच रही है। इसलिए इस वेब सीरीज पर रोक लगाने के साथ ही वेब सीरीज निर्माताओं, नेटफ्लिक्स और आॅनलाइन स्ट्ीमिंग प्लेटफार्म को निर्देश दिए जाएं कि वकील समुदाय से माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed