{"_id":"6a89b4e474c75306ca053586","slug":"heavy-rain-lashed-jhajjar-for-four-hours-68-mm-of-rainfall-left-roads-waterlogged-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138997-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में चार घंटे जमकर बरसे बादल, 68 एमएम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में चार घंटे जमकर बरसे बादल, 68 एमएम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें
विज्ञापन
22jjrp22- बिजली गिरने के कारण मकान में आई दरार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब 1 बजे से बिजली की गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश हुई। लगभग चार घंटे तक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इसके कारण शनिवार की सुबह लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
झज्जर में 68 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बादली में पांच एमएम और बेरी में 17 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद शनिवार सुबह नगर परिषद के कर्मी सक्रिय हुए। उन्होंने पंपों के जरिये शहर के मुख्य मार्गों से पानी निकाला। पुराना बर्फखाना रोड, आंबेडकर चौक से बाजार और सिलानी गेट से बाजार वाले रास्ते पर पानी भर गया। बैंक रोड, छिक्कारा चौक और भगत सिंह चौक पर भी पानी जमा हो गया था। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हुई। खासकर बाजार जाने वाले रास्तों पर अधिक समस्या रही। नगर परिषद कर्मियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने का काम किया। इससे धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी। 10 हेडिंग बनाएं
विज्ञापन
इंसेट
गोपाल मंदिर के पास घर पर बिजली गिरी
शुक्रवार देर रात गोपाल मंदिर के पास एक घर पर बिजली गिर गई। यह घटना लगभग डेढ़ बजे हुई। बिजली गिरने से मकान की छत पर दरारें आ गईं। घर के मालिक अश्वनी ने बताया कि बिजली गिरने से उनका एक इन्वर्टर, पांच लाइट, पंखा और वाईफाई सिस्टम खराब हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
इंसे
कई घंटे गुल रही बिजली, 200 शिकायतें पहुंची
शुक्रवार रात को तेज बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के डायमंड चौक के आसपास रात से बिजली गुल रही, जो शनिवार दोपहर को जाकर सुचारु हो सकी। इस कारण लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए। इसके चलते लोगों को दिक्कतें आई। वहीं शुक्रवार रात से लेकर शनिवार शाम तक कुल 200 शिकायतें बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर पहुंची, जिसमें से 150 शिकायतों का समाधान शनिवार शाम तक किया जा सका। बाकी पर काम जारी था।