{"_id":"677a9941310cf97e6e056303","slug":"hanumangarh-news-accused-roaming-around-after-killing-wife-and-infant-son-caught-in-blood-stained-clothes-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News : पत्नी और बेटे की हत्या कर घूमता रहा आरोपी, खून से सने कपड़ों में पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News : पत्नी और बेटे की हत्या कर घूमता रहा आरोपी, खून से सने कपड़ों में पुलिस ने पकड़ा
Sun, 05 Jan 2025 08:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:08 PM IST
सार
जिले के भादरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और 5 महीने के बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद खून से सने कपड़ों में 17 किलोमीटर तक पैदल चला गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज अलसुबह जिले के भादरा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और पांच महीने के बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके बाद करीब 17 किमी तक खून से सने कपड़ों में पैदल चला गया। वहां हेड कॉन्स्टेबल ने उसे देखा तो पकड़ लिया और पूछताछ की तो मर्डर की बात सामने आई।
विज्ञापन
थानाधिकारी भूपसिंह सहारण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोगामेड़ी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल प्रवीन कुमार से सूचना मिली कि प्रेम नाम का युवक वहां खून से सने कपड़ों में घूम रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी से पूछताछ में घटनास्थल का पता चलने पर मौके पर पहुंचे, वहां मां-बेटे के शव पड़े थे। डीएसपी भादरा संजीव कटेवा भी घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दो दिन पहले प्रेम कुमार (25) का पत्नी राधिका (22) से झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ता देख मकान मालिक ने दोनों से समझाइश भी की थी, जिसके बाद एक बार मामला शांत हो गया था लेकिन आज सुबह प्रेम कुमार ने अपनी पत्नी और 5 माह के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हत्या करने वाला प्रेम कुमार भिरानी का रहने वाला है और उसकी पत्नी राधिका आदमपुर, हरियाणा से है। रिश्ते में दोनों मौसेरे बहन-भाई थे और दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।