फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Grasshopper group set out towards Aligarh via Potri city area

पॉटरी नगरी क्षेत्र होते हुए अलीगढ़ की तरफ निकल गया टिड्डी दल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Grasshopper group set out towards Aligarh via Potri city area
खुर्जा। पॉटरी नगरी क्षेत्र में पहुंचे टिड्डी दल ने धावा बोल दिया। आसमान में उड़ता हुआ टिड्डी दल देखकर किसान सकते में आ गए। किसानों ने थाली बजाकर, शोर मचाकर किसी तरह टिड्डयों को भगाया। जंक्शन क्षेत्र और अरनिया क्षेत्र के गांवों से होता हुआ टिड्डी दल अलीगढ़ की तरफ निकल गया। हांलाकि टिड्डी दल के आने से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुच पाया। टिड्डी दल के जाने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। हांलाकि दुबारा टिड्डी दल का हमला न हो इसका भय किसानों को सता रहा है। शनिवार की शाम पॉटरी नगरी के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में टिड्डयों का दल पहुंच गया। क्षेत्र के गांव किश्वागढ़ी, सारंगपुर, मैना मौजपुर, हबीबपुर आदि कई गांवों के ऊपर आसमान में टिड्डी दल मंडराते हुए दिखाई दिया। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाते हुए उन्हें भगाने के लिए दौड़। घर में थाली, बाल्टी, कनस्तर आदि जिसको जो मिला उसे बजाते हुए टिड्डी दलों को भगाने के लिए खेतों की तरफ निकल पड़ा। टिड्डी दलों के आने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने टिड्डी दलों को भगा दिया। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांवों से निकलकर टिड्डी का दल अरनिया क्षेत्र के गांवों में पहुंच गया। क्षेत्र के गांव खुरियावली, नगर, सुरजावली, लखनवाड़ा, रूदली आदि गांवों में पहुंच गया। टिड्उी दल को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। टिड्डी दलों को कपास, ईंख, मक्का, ज्वार आदि फसलों पर बैठते देख किसानों के होश उड़ गए। नुकसान के डर से काफी संख्या में किसान थाली, परात, कनस्तर आदि लेकर पहुंच गए और बजाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया। किसानों की कोशिश आखिर कार रंग लाई इसके बाद टिड्डी दल उड़ते हुए रूदरी, रनियावली आदि गांव से होते हुए अलीगढ़ की तरफ निकल गया। टिड्डी दलों के आने से गांवों में अफरातफरी मची रही। हांलाकि उनके जाने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। रनियावली गांव निवासी तोरन सिंह, चंद्रप्रकाश, लाला प्रधान आदि ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें टिड्डी दलों के आने का खतरा अभी भी बना हुआ है। जिस तरह से टिड्डी दल फसलों को चट कर नुकसान पहुंचाते हुए उससे भय व्याप्त है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने बताया कि टिड्डी दलों को लेकर किसान डरें नहीं। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है और निगरानी की जा रही है। कोट्स जो टिड्डी दल क्षेत्र के गांवों पहुंचा है वह काफी छोटा दल है। टिड्उी दलों के आने से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। टिड्डी दलों पर नियंत्रण् पाने के लिए तैयारी पूरी है। इसके लिए प्रधानों को भी एलर्ट कर दिया गया है। कृषि उपनिदेशक, आरसी चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed