फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   governer will come today

आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, तैयारियां पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

खुर्जा। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज यानी मंगलवार को पॉटरी नगरी में होंगी। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर दिशानिर्देश दिए। जगह-जगह सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अधिकारी लगे रहे।

प्रोटोकॉल के मुताबिक राज्यपाल सुबह दस बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। जहां से स्वागत व सलामी के पश्चात पॉटरी सेंटर स्थित नीलकंठ डेकोरेटर का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद मिनहास पॉटरी और एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित खुर्जा की पॉटरियों का निरीक्षण करेंगी। तकरीबन एक बजे पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचकर क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लेने वाली स्वयंसेवी संस्थाएं एवं उनके अफसरों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद करीब 4.15 बजे वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर नगर में साफ-सफाई की गई। टूटी हुई सड़कों को मरम्मत करने का कार्य किया गया। साथ ही क्षेत्र के कई स्थानों पर रंगाई-पुताई कराई गई। डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed