फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Distribution of materials for examination of classes 5th and 8th in Rajnandgaon

राजनांदगांव परीक्षा तैयारी: पांचवीं और आठवीं के प्रश्नपत्र वितरित, पुलिस सुरक्षा में पहुंचाई गई गोपनीय सामग्री

Fri, 13 Mar 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 10:27 PM IST
सार

राजनांदगांव में कक्षा पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सहित गोपनीय सामग्री का वितरण ठाकुर प्यारेलाल स्कूल से किया गया। जिले के चारों ब्लॉकों के 149 संकुल समन्वयकों को पुलिस सुरक्षा के बीच सामग्री सौंपकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Distribution of materials for examination of classes 5th and 8th in Rajnandgaon
पांचवीं और आठवीं के प्रश्नपत्र वितरित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में केंद्रीकृत परीक्षा के लिए कक्षा पांचवीं और आठवीं की गोपनीय सामग्रियों का आज शहर के ठाकुर प्यारेलाल स्कूल से वितरण किया गया। इस दौरान राजनांदगांव जिले के चारों ब्लॉकों के 149 संकुलों के समन्वयक और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सामग्री वितरित की गई, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जिले में कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र सहित गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर 149 संकुलों के समन्वयक और अन्य प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे। पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें गोपनीय सामग्री सौंपी गई और बाद में इन सामग्रियों को संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। गोपनीय प्रश्नपत्रों के वितरण के समय अलग-अलग स्कूलों के शिक्षक, स्टाफ और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed