Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Interstate Ganja Smuggling Gang Busted Three Accused Including a Woman Arrested in Rajnandgaon

राजनांदगांव : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 07:40 PM IST
सार

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र की मुंदड़ा कुंज जीई रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Interstate Ganja Smuggling Gang Busted Three Accused Including a Woman Arrested in Rajnandgaon
. - फोटो : credit

विस्तार

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र की मुंदड़ा कुंज जीई रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार कर रहे इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,जिसमें एक महिला भी शामिल हैं,पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 किलो 114 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए हैं बरामद किया गया हैं।

विज्ञापन


बसंतपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की अवैध रूप से गांजा तस्करी की जा रही हैं,जिसकी सूचना पर पुलिस ने मुंदड़ा कुंज जीई रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए बस का इंतजार करते हुए खड़े आरोपी शिवकुमार राय,सालिक राम और पुष्पा बर्मन तीनों निवासी मध्य प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया,तलाशी में आरोपियों के पास से बैंग में रखे 9 किलो 114 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया हैं,जिसकी कीमत 1 लाख रुपए आकी गई हैं,पुलिस ने बरामद गांजे को जप्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है और गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था,इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं,आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया हैं।

विज्ञापन

.

विज्ञापन
विज्ञापन

.- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed